नेपियर एकदिवसीय में भारत ने मेज़बान न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से हरा कर पांच मैचों की सिरीज़ में 1-0 की बढ़त ले ली है.
बुधवार को मैक्लीन पार्क मैदान पर खेले गए एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन (64) के अर्धशतक की बदौलत भारत को 158 रनों का लक्ष्य दिया था.
भारत के कुलदीप यादव ने चार और मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए. चहल को दो विकेट मिले, जबकि केदार जाधव ने एक विकेट लिया.
डूबते सूरज की रोशनी बल्लेबाज़ों के आंख पर सीधी पड़ने के कारण मैच को आधे घंटे से अधिक के लिए रोके जाने के कारण भारत को 49 ओवरों में 156 रनों का नया लक्ष्य दिया गया, जिसे शिखर धवन के नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत भारत ने दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिए. कप्तान विराट कोहली ने 45 रन बनाएय
भारत की इस जीत में जहां शिखर धवन की पारी ने अहम किरदार निभाई वहीं तीन गेंदबाज़ों ने अपनी सधी हुई गेंदबाज़ी से न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों को कभी जमने ही नहीं दिया. देखें भारतीय टीम के लिए इस मैच के दौरान कौन कौन से टर्निंग पॉइंट आए जिसकी वजह से टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही.
टॉस जीत कर बल्लेबाज़ी लेना न्यूज़ीलैंड को महंगा पड़ा. भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने पहले ओवर से ही कीवियों को परेशान करना शुरू कर दिया. उन्होंने मैच के दूसरे और अपने पहले ओवर में ही मार्टिन गप्टिल (05) को चलता कर दिया.
पहला विकेट पांच रन पर खोने के बाद न्यूज़ीलैंड ने अभी 13 रन ही जोड़े थे कि शमी ने अपने दूसरे ओवर में कोलिन मुनरो (08) को भी आउट कर दिया.
दोनों सलामी बल्लेबाज़ बाएं हाथ के थे और दोनों को शमी ने आउट कर न्यूजीलैंड की टीम को अपने पहले चार ओवर्स (4-2-13-2) की गेंदबाज़ी में ही बैकफुट पर ला दिया.
अब पिच पर कप्तान केन विलियमसन के साथ रॉस टेलर थे. शमी के शुरुआती आघात के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गेंद युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी को थमा दी.
दोनों अपने चिर परिचित अंदाज में न्यूज़ीलैंड पर कहर बन कर टूटे और बता दिया कि क्यों इन दोनों की जोड़ी को घातक कहा जाने लगा है.
पहले चहल ने दोहरा प्रहार किया. उन्होंने धीमी गति से ही सही न्यूज़ीलैंड की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे रॉस टेलर को 15वें ओवर में तब आउट किया जब वो 24 रन बना चुके थे और फिर विकेटकीपर टॉम लैथम (11) को भी मैच के 19वें ओवर में आउट कर कीवियों के मध्यक्रम में जबरदस्त सेंध लगा दी.
उन्होंने दोनों ही बल्लेबाज़ों को एक ही अंदाज (कॉट ऐंड बोल्ड) में आउट किया.
रॉस टेलर और टॉम लैथम न्यूज़ीलैंड की टीम में स्पिन खेलने वाले बेहतरीन बल्लेबाज़ों में से गिने जाते हैं.
एक छोर से चहल अपनी फिरकी पर कीवियों को नचा रहे थे फिर भी पिच पर केन विलियमसन जमे हुए थे और न्यूज़ीलैंड की टीम ने 33 ओवर्स तक 6 विकेट पर 146 रन बना लिये थे.
एक समय 3.30 तक गिर चुका रन रेट अब 4.42 का हो चुका था. ऐसे में कुलदीप यादव ने अपनी गुगली का कमाल दिखाया.
मैच के 34वें ओवर में कुलदीप यादव ने कप्तान विलियमसन (64) का विकेट लेकर न्यूज़ीलैंड के किसी भी बड़े स्कोर की उम्मीद पर पूरी तरह से लगाम लगा दिया.
इसी ओवर में कुलदीप ने ब्रैसवेल को अपनी गुगली पर बोल्ड किया, 36वें ओवर में फर्गुसन को उनकी गेंद पर धोनी ने स्टंप आउट किया और फिर 38वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट का विकेट लेकर न्यज़ीलैंड को 157 पर ऑल आउट कर दिया.
कुलदीप ने 10 ओवर में 39 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए. वहीं चहल ने अपने 10 ओवर्स में 43 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इन दोनों की जोड़ी ने 2018 के अफ़्रीकी दौरे पर 6 मैच में 33 विकेट झटके थे.
जब भारतीय टीम आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 10वें ओवर तक भारत ने बिना किसी नुकसान 41 रन बना लिए लेकिन यहां पर रोहित शर्मा 11 रन बना कर आउट हो गए.
रोहित के आउट होने के बाद लंच ब्रेक हुआ लेकिन जब टीम दोबारा बल्लेबाज़ी के लिए आयी तो सूरज की रोशनी सीधी बल्लेबाज़ शिखर धवन के आंखों पर पड़ने लगी और इसकी वजह से मैच को रोकना पड़ गया.
मैक्लीन पार्क के मैदान में पिच पूरब से पश्चिम की ओर है. और यह पहली बार नहीं है जब बल्लेबाज़ की आंखों में सूरज की रोशनी पड़ने की वजह से खेल को रोकना पड़ा. जब दोबारा मैच शुरू हुआ तो भारतीय टीम को 49 ओवरों में 156 रनों का नया लक्ष्य दिया गया.
पिछली 9 वनडे पारियों में 20 की औसत से खेल रहे शिखर धवन ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 75 रनों की पारी खेली और फॉर्म में वापसी के संकेत दिए.
Wednesday, January 23, 2019
Tuesday, January 15, 2019
ये 'टिक-टॉक' क्या है जिसके पीछे पागल हुए जा रहे हैं लोग
बैकग्राउंड में दीपिका पादुकोण की आवाज़ में 'ओम शांति ओम' फ़िल्म का ये डायलॉग सुनाई पड़ता है और सामने एक आम लड़की का चेहरा दिखता है. लड़की अपनी उंगलियां माथे की ओर ले जाती है और भावुक आंखों से डायलॉग की तर्ज पर अपने होंठ हिलाती है.
दूसरा सीन
स्कूल ड्रेस पहने दो लड़के 'दीवार' फ़िल्म के डायलॉग की नकल करने की कोशिश करते हैं... 'मेरे पास आज गाड़ी है, बंगला है. तुम्हारे पास क्या है?' ये सब इतना मज़ेदार होता है कि देखते ही हंसी छूटती है.
टिक-टॉक' एक सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन है जिसके जरिए स्मार्टफ़ोन यूज़र छोटे-छोटे वीडियो (15 सेकेंड तक के) बना और शेयर कर सकते हैं.
'बाइट डान्स' इसके स्वामित्व वाली कंपनी है जिसने चीन में सितंबर, 2016 में 'टिक-टॉक' लॉन्च किया था. साल 2018 में 'टिक-टॉक' की लोकप्रियता बहुत तेज़ी से बढ़ी और अक्टूबर 2018 में ये अमरीका में सबसे ज़्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया.
प्ले स्टोर पर टिक-टॉक को परिभाषित कहते हुए लिखा गया है :
टिक-टॉक मोबाइल से छोटे-छोटे वीडियो बनाने का कोई साधारण ज़रिया नहीं है. इसमें कोई बनावटीपन नहीं है, ये रियल है और इसकी कोई सीमाएं नहीं हैं. चाहे आप सुबह 7:45 बजे ब्रश कर रहे हों या नाश्ता बना रहे हों-आप जो भी कर रहे हों ,जहां भी हों, टिक-टॉक पर आइए और 15 सेकेंड में दुनिया को अपनी कहानी बताइए.
टिक-टॉक के साथ आपकी ज़िंदगी और मज़ेदार हो जाती है. आप ज़िंदगी का हर पल जीते हैं और हर वक़्त कुछ नया तलाशते हैं. आप अपने वीडियो को स्पेशल इफ़ेक्ट फ़िल्टर, ब्यूटी इफ़ेक्ट, मज़ेदार इमोजी स्टिकर और म्यूज़िक के साथ एक नया रंग दे सकते हैं.
भारत में टिक-टॉक के डाउनलोड का आंकड़ा 100 मिलियन के ज़्यादा है. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इसे हर महीने लगभग 20 मिलियन भारतीय इस्तेमाल करते हैं.
भारतीयों में टिक-टॉक की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि आठ मिलियन लोगों ने गूगल प्ले स्टोर पर इसका रिव्यू किया है.
दिलचस्प बात ये है कि 'टिक-टॉक' इस्तेमाल करने वालों में एक बड़ी संख्या गांवों और छोटे शहरों के लोगों की है. इससे भी ज़्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि टिक-टॉक की दीवानगी सात-आठ साल की उम्र के छोटे-छोटे बच्चों के तक के सिर चढ़कर बोल रही है.
इतना ही नहीं, अब ये पसंद किया जाने लगा है कि श्रद्धा कपूर , टाइगर श्रॉफ़ और नेहा कक्कड़ जैसे बॉलीवुड सितारे भी टिक-टॉक पर आ चुके हैं.
टिक-टॉक से वीडियो बनाते वक़्त आप अपनी आवाज़ का इस्तेमाल नहीं कर सकते. आपको 'लिप-सिंक' करना होता है.
जहां फ़ेसबुक और ट्विटर पर 'ब्लू टिक' पाने यानी अपना अकाउंट वेरिफ़ाई कराने के लिए आम लोगों को ख़ासी मशक्कत करनी पड़ती है वहीं, टिक-टॉक पर वेरिफ़ाइड अकाउंट वाले यूजर्स की संख्या बहुत बड़ी है. और हां, इसमें 'ब्लू टिक' नहीं बल्कि 'ऑरेंज टिक' मिलता है.
जिन लोगों को 'ऑरेंज टिक' मिलता है उनके अकाउंट में 'पॉपुलर क्रिएटर' लिखा दिखाई पड़ता है. साथ ही अकाउंट देखने से ये भी पता चलता है कि यूजर को कितने 'दिल' (Hearts) मिले हैं, यानी अब तक कितने लोगों ने उसके वीडियो पसंद किए हैं.
टिक-टॉक के कुछ फ़ायदे भी हैं. ख़ासकर गांव और छोटे शहरों के लिए ये एक अच्छा प्लेटफ़ॉर्म बनकर उभरा है.
कई लोग इसके ज़रिए अपने शौक़ पूरे कर रहे हैं. मसलन अगर कोई अच्छी कॉमेडी करता है या अच्छा डांस करता है तो उसके लिए टिक-टॉक अपनी प्रतिभा को दिखाने का अच्छा मंच है.
इतना ही नहीं, बहुत से लोग इसके ज़रिए पैसे भी कमा रहे हैं. हरियाणा के रहने वाले साहिल के टिक-टॉक पर 3,0,3200 फ़ालोअर हैं.
उन्होंने बीबीसी को बताया कि अपने वीडियो के ज़रिए हर महीने 3,000-5,000 रुपये तक मिल जाते हैं. साहिल चाहते हैं उनका अकाउंट वेरिफ़ाई हो जाए और उनके फ़ॉलोअर्स 10 लाख तक पहुंच जाएं.
बिहार के उमेश अब तक वीगो ऐप पर अपनी कॉमेडी के वीडियो पोस्ट करते हैं. उन्हें इसके ज़रिए हर महीने लगभग 5-10,000 रुपये तक की आमदनी हो जाती है.
बीबीसी से बातचीत में उमेश ने बताया, "मेरे जैसे ग़रीब इंसान के लिए 10,000 रुपये बहुत मायने रखते हैं. अब मैं टिक-टॉक आज़माने की भी सोच रहा हूं."

Monday, January 14, 2019
नए साल में पहली बार दिल्ली-NCR में 70 पार हुईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन जारी वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को नए साल में पहली बार पेट्रोल 70 रुपए लीटर से ऊपर चला गया. डीजल भी दिल्ली में 64 रुपए प्रति लीटर से अधिक दाम पर मिलने लगा है. नोएडा में भी पेट्रोल का दाम 70 रुपए लीटर से उंचा हो गया है.
तेल बेचने वाली कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 38 पैसे, जबकि कोलकाता में 37 पैसे और चेन्नई में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की. डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 49 पैसे, जबकि मुंबई में 52 पैसे और चेन्नई में 53 पैसे लीटर का इजाफा हुआ है.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.13 रुपए, 72.24 रुपए, 75.77 रुपए और 72.79 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.18 रुपए, 65.95 रुपए, 67.18 रुपए और 67.78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं.
न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 70.07 रुपए, 69.94 रुपए, 71.31 रुपए और 71.10 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं. इन चारों शहरों में डीजल के दाम तीसरे दिन की वृद्धि के बाद क्रमश: 63.59 रुपए, 63.46 रुपए, 64.41 रुपए और 64.20 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. देश कुछ अन्य प्रमुख शहर, चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, रांची, भोपाल और जयपुर में पेट्रोल की कीमतें नई बढ़कर क्रमश: 66.32 रुपए, 69.94 रुपए, 74.24 रुपए, 69.02 रुपए, 73.18 रुपए और 70.77 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं.
इन छह शहरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 61.13 रुपए, 63.48 रुपए, 67.43 रुपए, 65.40 रुपए, 65.44 रुपए और 66.45 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. पेट्रोल का भाव नए साल में करीब दो रुपए लीटर और डीजल का भाव दो रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है.
ये हैं बढ़त वाले शेयर
शुरुआती कारोबार में बढ़त वाले शेयर की बात करें तो यस बैंक, इन्फोसिस, सन फार्मा और एचयूएल हैं.वहीं एशियन पेंट, मारुति, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, एसबीआईएन और टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.
डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति
वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये की बात करें तो इसमें मामूली कमजोरी देखने को मिली. सोमवार को रुपया 1 पैसे टूटकर 70.48 के स्तर पर खुला. जबकि पिछले कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे टूटकर 70.49 के स्तर पर बंद हुआ. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी आने से रुपये को सपोर्ट मिला है. दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत की माप करने वाला डॉलर इंडेक्स 0.04 फीसदी फिसलकर 95.225 पर बना हुआ था.

Monday, January 7, 2019
केजरीवाल की अपील- कांग्रेस को वोट न करें, इसे बंटने न दें; नहीं तो मोदी को मजबूती मिलेगी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरा देश आज मोदी सरकार को भगाना चाहता है, लेकिन ऐसा मत करना कि कांग्रेस को वोट दे आओ। अपना वोट बंटने मत देना, नहीं तो मोदी सरकार को इससे मजबूती मिलेगी। उन्होंने लोगों से दिल्ली की सातों सीटों पर आप उम्मीदवार जिताने के लिए कहा।
भाजपा सांसदों ने दिल्ली के विकास के लिए कुछ नहीं किया- केजरीवाल
केजरीवाल ने कांग्रेस को वोट न देने की अपील कर उन कयासों पर भी रोक लगा दी, जिनमें कहा जा रहा था कि दिल्ली में आप और कांग्रेस एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, दोनों पार्टियां गठबंधन की खबरों पर कुछ भी कहने से बचते दिखे हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को ककरोला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट ने देने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सांसदों ने दिल्ली के विकास में कुछ नहीं किया।
केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस को भी वोट न दें, अगर आप कांग्रेस को वोट देंगे तो इससे नरेंद्र मोदी को मजबूती मिलेगी। अपना वोट बंटने न दें और आप प्रत्याशियों को जिताएं।
आप नेता गोपाल राय ने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस के साथ गठबंधन पर फैसला वरिष्ठ नेताओं को पार्टी कार्यकर्ताओं से पूछकर 15 जनवरी के बाद लिया जाएगा। उधर, आप से गठबंधन का विरोेध करने वाले कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। आप से गठबंधन के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा था कि इसपर पार्टी आलाकमान फैसला करेगा।
33 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप
लोकसभा चुनावों में आप 33 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने हाल ही में ऐलान किया था कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे।
धोनी के संन्यास लेने के बाद से विराट संभाल रहे कमान
विराट ने 2014/15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभाली। दूसरे और तीसरे टेस्ट में धोनी ने भारतीय टीम की अगुआई की। इसके बाद धोनी ने टेस्ट से संन्यास ले लिया और चौथे टेस्ट में विराट ने कप्तानी की। विराट तब से ही भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान हैं। भारत उस सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट हार गया था।
विराट की कप्तानी में भारत ने सभी घरेलू टेस्ट सीरीज जीतीं
विराट ने 2014/15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार टीम इंडिया की कमान संभाली थी। तब से अब तक वे 15 टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की अगुआई कर चुके हैं। इनमें से सात घरेलू मैदान पर खेली गईं हैं। टीम इंडिया ने वे सातों सीरीज अपने नाम की हैं।

Subscribe to:
Comments (Atom)
ويشرح فواز هذه النقطة بالقول
أثارت تلك الحادثة نوعا من الزخم أثناء نقاش الموضوع حينها. وبعدها بناجة أم عبد الله المة فعيكية حذت الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع المت...
-

هاجم فريق الهلال السوداني مدربه المص ري حمادة صدقي الذي غادر بشكل مفاجئ إلى القاهرة بعد هزيمة الفريق من ناد ي النجم الساحلي بهدفين دون رد في...
-
وهي ليست من ضمن الهيئة العليا (لجنة شؤون الدولة) التي تصنع القرارات السياسات في البلاد، لكنها عضو مناوب في المكتب السياسي للحزب الحاكم ونائ...