Tuesday, February 19, 2019

मोदी ने कहा- हमने जनता का पैसा लूटने वालों को सजा दी, ईमानदारों की मदद की

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने जनता का पैसा लूटने वालों को सजा दी है तो ईमानदारों की मदद भी की है। भ्रष्ट लोगों पर नकेल कसने के लिए नोटबंदी करने के साथ, बेनामी संपत्ति और कालेधन के खिलाफ कानून बनाया। उनका कहना था कि नए भारत में बेईमानी, भ्रष्ट आचरण के लिए जगह नहीं है। सरकार संत रविदास के बताए उस रास्ते को आत्मसात कर रही है, जिसमें सच्चे श्रम को ईश्वर का रूप बताया गया है।

डीजल से इलेक्ट्रिक में बदले गए इंजन को हरी झंडी दिखाई

मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यह उनका 17वां दौरा है। सबसे पहले उन्होंने डीजल से इलेक्ट्रिक में बदले गए इंजन को हरी झंडी दिखाई। रविदास जयंती के मौके पर मोदी ने सीर गोवर्धनपुर स्थित उनके मंदिर में माथा भी टेका। दोपहर बाद वे संत समागम स्थल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में कैंसर हॉस्पिटल का लोकार्पण किया।

वाराणसी में मोदी 2130 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मोदी कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें सेंट्रल डिस्‍कवरी सेंटर, स्‍मार्ट सिटी इं‍टीग्रेटेड कमांड सेंटर, मान महल म्‍यूजियम, गोइठहां एसटीपी प्रमुख हैं। फरवरी महीने में उनका उत्तरप्रदेश का यह तीसरा दौरा है। मोदी वाराणसी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पुलवामा के शहीदों के परिवार से मिल सकते हैं प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री पुलवामा में शहीद हुए रमेश यादव और अवधेश यादव के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। यहां से वे औढ़े गांव जनसभा स्थल पहुंचेंगे। फरवरी में मोदी का यह तीसरा उत्तरप्रदेश दौरा है। इससे पहले 11 फरवरी को वे वृंदावन और नोएडा, जबकि 17 फरवरी को झांसी पहुंचे थे। इसके बाद 24 फरवरी को गोरखपुर और 27 फरवरी को कांग्रेस के गढ़ अमेठी जाएंगे।

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवम्बर को अपने संसदीय क्षेत्र को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस दिन वह वाराणसी से हलदिया के बीच जलमार्ग शुरू करने के लिए बनारस में बने मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय सड़क एवं जहाज रानी मंत्री नीतिन गडकरी, राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। हरहुआ तिराहे पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

बनारस में बने मल्टी मॉडल टर्मिनल को जलमार्ग विकास प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। इसके शुरू होने के बाद वाराणसी-हलदिया के बीच भारी मालवाहक पोतों के आवागमन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसको पूरी तरह से पर्यावरण फ्रेंडली बनाया गया है। इसकी लागत 5369.18 करोड़ रुपए है। इसका 50 फीसदी हिस्सा भारत सरकार ने दिया है, जबकि बाकी का 50 फीसदी विश्व बैंक ने दिया है। इसका निमार्ण 33 हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया है। वाराणसी से हलदिया के बीच इस तरह के तीन टर्मिनल होंगे। दूसरा साहेबगंज और तीसरा हलदिया में होगा।

इसके अतिरिक्त पीएम मोदी वाराणसी से पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के लिए निकलने वाले दो राष्ट्रीय राजमार्गों को भी देश को समर्पित करेंगे। इनकी लम्बाई 34 किलोमीटर होगी जबिक इसे बनाने में 1571.95 करोड़ रुपए की लागत आई है।

No comments:

Post a Comment

ويشرح فواز هذه النقطة بالقول

أثارت تلك الحادثة نوعا من الزخم أثناء نقاش الموضوع حينها. وبعدها بناجة أم عبد الله المة فعيكية حذت الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع المت...